मितानिन के घर विस्फोटक सामग्री रखने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
6

रायपुर खमतराई थाना क्षेत्र में मितानिन के घर संदिग्ध विस्फोटक सामग्री रखने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विनय कुमार देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद लगातार अलग-अलग स्थानों पर छिपकर फरार चल रहा था।

7 मई को मिला था संदिग्ध बैग

पुलिस के अनुसार 7 मई की सुबह सूचना मिली थी कि बीरगांव प्रगति चौक निवासी पुष्पा साहू के घर एक काला हैंडबैग रखा हुआ है, जिसे उनके परिचित विनय कुमार देवांगन रात में यह कहकर छोड़ गया था कि वह सुबह ले जाएगा।

सुबह तक वापस नहीं आने पर बैग खोलकर देखा गया, जिसमें बम जैसी सामग्री और एयर पिस्टल मिली। सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDS) और बैलिस्टिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे।

बैग में मिला विस्फोटक सामान

जांच में बैग से:

  • बम जैसे तीन बोतलनुमा उपकरण
  • बैटरी
  • वायर और कनेक्टर
  • IED मैकेनिज्म
  • फिलामेंट
  • एयर पिस्टल
  • कपड़े

बरामद किए गए। BDS टीम ने विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज किया। प्रारंभिक परीक्षण में सामग्री विस्फोटक पाई गई।

तकनीकी निगरानी से आरोपी तक पहुंची पुलिस

मामले में थाना खमतराई में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी।

आखिरकार भनपुरी रिंग रोड क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी विनय कुमार देवांगन को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में किया खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पारिवारिक विवाद से परेशान था और आत्महत्या की नीयत से विस्फोटक सामग्री तैयार कर रहा था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से:

  • बैटरी
  • फटाका ज्वाइंटर
  • वायर-कनेक्टर
  • घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल CG 04 MK 2712

भी जब्त किए हैं।

आरोपी की पहचान

गिरफ्तार आरोपी: विनय कुमार देवांगन (49 वर्ष)
निवासी – बीरगांव, रायपुर (मूल निवासी ग्राम मलौद, धरसींवा)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here