मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव में 510 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

0
3

राजनांदगांव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजनांदगांव में आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन के दौरान 510 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 300 से ज्यादा विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनांदगांव जिले में जल संरक्षण और फसल चक्र परिवर्तन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं, जो किसानों के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र में बेहतर परिणाम के लिए किसानों को धान के साथ अन्य लाभकारी फसलों की खेती भी बढ़ानी चाहिए। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और कृषि अधिक लाभकारी बन सकेगी।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी मौजूद रहे। सम्मेलन में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here