सुकमा में आपदा पीड़ितों को 69 लाख से अधिक राहत राशि, प्रशासन की तत्परता से संभले हालात

0
25
Nby

सुकमा जिले में आए भीषण आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली से हुई तबाही के बाद जिला प्रशासन ने तेजी से राहत कार्य करते हुए प्रभावित परिवारों तक 69 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि पहुंचाई है।

474 हितग्राहियों को मिली आर्थिक सहायता

कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन में प्रशासन ने राहत कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया। राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC) 6-4 के तहत 474 आपदा प्रभावित हितग्राहियों के खातों और हाथों में कुल 69,32,700 रुपये की सहायता राशि वितरित की गई।

तोंगपाल क्षेत्र को प्राथमिकता

सबसे अधिक प्रभावित तोंगपाल क्षेत्र के पीड़ित परिवारों को प्राथमिकता देते हुए अकेले इस क्षेत्र में 36 लाख रुपये की तात्कालिक राहत राशि वितरित की गई।

1407 मकान क्षतिग्रस्त

प्राकृतिक आपदा में जिले के 1,407 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं सार्वजनिक संपत्तियों को भी करीब 2.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य शुरू

प्रशासन ने नुकसान का प्रारंभिक आकलन पूरा कर मकानों के पुनर्निर्माण और सार्वजनिक संपत्तियों की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है।

जनजीवन तेजी से सामान्य

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, लगातार निगरानी और राहत वितरण की पारदर्शी व्यवस्था के चलते प्रभावित इलाकों में जनजीवन तेजी से सामान्य हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here