23-24 जुलाई को रायपुर-बिलासपुर समेत कई मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई ट्रेनों का बदला रूट

0
352
Nby

रायपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के भाटापारा-हथबंध स्टेशन के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जाएगा। इसके चलते 23 और 24 जुलाई को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और गेवरा रोड के बीच चलने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी।

23 जुलाई को झारसुगुड़ा-गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर का संचालन केवल बिलासपुर स्टेशन तक किया जाएगा।

रेलवे के अनुसार, नॉन-इंटरलॉकिंग और सिग्नलिंग कार्य के कारण 22 से 27 जुलाई तक रायपुर-बिलासपुर और हावड़ा रूट की कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इस अवधि में कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here