
डीडी नगर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई, 2.58 किलो गांजा बरामद
रायपुर राजधानी में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीडी नगर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एक युवक को अवैध रूप से गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2.580 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।
ग्राहकों की तलाश में था आरोपी
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ओजस अस्पताल के पीछे गांजा रखकर उसकी बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
तलाशी में मिला गांजा
संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ और तलाशी लेने पर उसके पास से 2.580 किलो गांजा बरामद हुआ। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 1 लाख 29 हजार रुपये बताई गई है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंटू कुमार महतो (29 वर्ष) के रूप में हुई है, जो दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित साकेत विहार इलाके का रहने वाला है।



















