पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी से अधीक्षण अभियंता सहित 9 कर्मियों की विदाई

0
145

रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी मुख्यालय में आज अधीक्षण अभियंता सहित 9 अधिकारियों-कर्मचारियों को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्ति व विदाई दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के समय हमारे यहां केवल 27 अतिउच्चदाब उपकेन्द्र थे जो आज बढ़कर 135 हो गये है। साथ ही पारेषण लाइनों की लंबाई 4 हजार सर्किट किलोमीटर से बढ़कर 14 हजार सर्किट किलोमीटर हो गई है।

25 वर्षों में राज्य के पारेषण नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है। इसका श्रेय सभी अधिकारी-कर्मचारियों की लगन, मेहनत और निष्ठा को जाता है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारियों के अनुभव का विशेष लाभ उनके मातहत कर्मचारियों को मिलता है। आज जो सेवानिवृत्त हो रहे हैं उनका विशेष योगदान इसमें है। विदाई समारोह में अधीक्षण अभियंता (टीएंडडी) प्रमोद कुमार कोमजवार रायपुर, सहायक प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) भरत सिंह ध्रुवे, रायपुर, अनुभाग अधिकारी श्रीमती निर्मला ध्रुव बिलासपुर, कनिष्ठ पर्यवेक्षक राम भरोसे मन्नेवार रायगढ़, लाइन सहायक श्रेणी-एक गनपत राम धुरंधर रायपुर, कनिष्ठ पर्यवेक्षक विनोद कुमार भंगाले खेदामारा, संयंत्र सहायक श्रेणी-दो किशोर महतो कोरबा, लाइन सहायक श्रेणी-2 संपत लाल अहिरवार कोरबा (स्वैच्छिक) एवं श्रीमती कांता बाई राजवाड़े, भृत्य कोरबा को सेवानिवृत्ति उपरांत प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

उन्होंने अपने अनुभव साझा किये और पॉवर कंपनी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशकगण सर्वश्री एम.एस.चौहान, संजय पटेल, वी.के.दीक्षित, श्रीमति ज्योति ननौरे, मुख्य अभियंता के.बी.पात्रे एवं ए.एम.परियल विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन कार्यपालन अभियंता(सचिवालय) राजेश सिंह ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here