रायपुर में स्टाफ नर्स की हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

0
75

रायपुर । राजधानी रायपुर में एक स्टाफ नर्स की हत्या से सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान प्रियंका दास (23 वर्ष) के रूप में हुई है। युवती का खून से लथपथ शव उसके घर के कमरे में मिला।

घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि हत्या के कारणों और घटनास्थल से सबूत जुटाए जा सकें।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है, हालांकि कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है और मृतका के परिचितों की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है। इस घटना से इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here