नर्स हत्याकांड का खुलासा: दोस्त गिरफ्तार, विवाद के बाद चाकू से की थी हत्या

0
92

रायपुर । राजधानी रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में हुई नर्स प्रियंका दास हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया है, जो मृतिका का पुराना दोस्त था। जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था, जो हत्या की वजह बना।

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात आरोपी दुर्गेश प्रियंका के घर पहुंचा और दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसी दौरान गुस्से में आरोपी ने चाकू से प्रियंका के सीने पर वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

प्रियंका दास मनेंद्रगढ़ की रहने वाली थी और एमएमआई नारायणा अस्पताल, रायपुर में नर्स के रूप में कार्यरत थी। वह अपनी सहेली के साथ लालपुर स्थित पटेलपारा इलाके में किराए से रह रही थी। हत्या के वक्त उसकी सहेली नाइट ड्यूटी पर थी। गुरुवार सुबह जब वह लौटी, तो कमरे में प्रियंका का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।

सूचना मिलने पर टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से चाकू बरामद हुआ। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी दुर्गेश पहले से प्रियंका को जान से मारने की धमकी दे चुका था।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि प्रेम-प्रसंग और आपसी विवाद इस हत्या की मुख्य वजह प्रतीत हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here