प्राचार्य ने बेचा सरकारी स्कूल का फर्नीचर, निलंबित

0
94

बलौदाबाजार । बलौदाबाजार जिले से शिक्षा विभाग को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुण्डरा के प्रभारी प्राचार्य रमेशर बंजारे को विद्यालय का फर्नीचर बेचने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

मामला तब सामने आया जब ग्रामीणों ने शिकायत की कि प्राचार्य बंजारे ने स्कूल के कुर्सी और टेबल निजी स्कूलों को बेच दिए हैं। इस शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा के निर्देश पर कसडोल ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने जांच समिति गठित की।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

जांच टीम में तहसीलदार डुण्डरा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कसडोल, सहायक बीईओ, ब्लॉक स्त्रोत समन्वयक और संकुल समन्वयक नरघा, कुम्हारी व डुण्डरा शामिल थे। संयुक्त निरीक्षण में यह बात साबित हुई कि प्राचार्य ने सरकारी संपत्ति का निजी उपयोग के लिए दुरुपयोग किया।

जांच रिपोर्ट के अनुसार, रमेशर बंजारे ने विद्यालय के 67 टेबल-बेंच ज्ञान अमृत विद्यालय, डुण्डरा और 40 टेबल-बेंच धाविका पब्लिक स्कूल, शिवरीनारायण को बेच दिए थे।

मामले की पुष्टि होने पर संचालक, लोक शिक्षक संचालनालय ने बंजारे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह शिक्षा व्यवस्था पर एक गहरी चोट है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई अधिकारी सार्वजनिक संपत्ति को निजी लाभ के लिए न बेच सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here