राम मंदिर में तोड़फोड़, स्थानीय लोग भड़के

0
134

रायगढ़ । जिले के घरघोड़ा में एक राम मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। शरारती तत्वों ने मंदिर की मूर्तियां तोड़कर नाली में फेंक दी। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब संत गुरु घासीदास के खिलाफ टिप्पणी का मामला अभी थमा भी नहीं था।

घटना घरघोड़ा के नेगिपारा इलाके की है। बताया गया है कि नेगिपारा में स्थित एक छोटे से राम मंदिर में भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की मूर्तियां स्थापित थीं। देर रात किसी शरारती तत्व ने तीनों मूर्तियों को तोड़ दिया और नाली में फेंक दिया।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

सुबह स्थानीय लोगों ने मूर्तियां नाली में पड़ी देखी और इसकी सूचना थाने में दी। लोग आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस मामले में घरघोड़ा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here