काम पर लौटे सहकारी समिति के कर्मचारी, कलेक्टर को सौंपा पत्र

0
85

 जांजगीर-चांपा जिले में धान खरीदी व्यवस्था को लेकर चल रहा गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है। लंबे समय से हड़ताल पर बैठे सहकारी समिति के कर्मचारी प्रशासनिक पहल के बाद सोमवार को काम पर लौट आए। कर्मचारियों के काम पर लौटने से अब जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया फिर से सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी।

सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने कलेक्टर जन्मेजय महोबे को औपचारिक रूप से काम पर वापसी का पत्र सौंपकर अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। बता दें कि, संघ के कर्मचारी 3 नवंबर से हड़ताल पर थे। जिसके चलते धान खरीदी कार्य प्रभावित हो रहा था और प्रशासन को अन्य विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगानी पड़ी थी।

कर्मचारियों की वापसी से किसानों को मिलेगी राहत

इस बीच शासन ने स्थिति को देखते हुए एस्मा लागू कर दिया था। प्रशासनिक स्तर पर लगातार हो रही बातचीत और समाधान की पहल के बाद संघ ने हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया। कर्मचारियों की वापसी के साथ ही अब किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है और खरीदी केंद्रों में गतिविधियाँ सामान्य होने लगी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here