खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने आश्रम-छात्रावास, आंगनबाड़ी केन्द्रों, शासकीय उचित मूल्य दुकानों एवं विद्यालयों का किया निरीक्षण

0
127

छात्रावास में बनाए गए भोजन को चख कर गुणवत्ता का किया परीक्षण


राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने आज अपने राजनांदगांव जिले के प्रवास के दौरान आश्रम-छात्रावास, आंगनबाड़ी केन्द्रों, शासकीय उचित मूल्य दुकानों एवं विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान शासन द्वारा प्रदाय की जाने वाली भोजन एवं खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की। छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने शासकीय पोस्ट मैट्रिक पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास राजनांदगांव का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां बच्चों द्वारा हॉस्टल मेस के संचालन का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि भोजन की मात्रा नियम से कम मात्रा में बनाई गई है। इसके लिए बच्चों को सही मात्रा में भोजन बनाने के लिए समझाईश दी। उन्होंने छात्रावास में बनाए गए भोजन को चख कर गुणवत्ता का परीक्षण किया। स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन होने पर उन्होंने संतुष्टि जाहिर की। बच्चों ने बताया कि अधीक्षक हॉस्टल में ही रहती है। इसी तरह उन्होंने प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास राजनांदगांव का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने अधीक्षक को दाल की गुणवत्ता में सुधार और फोर्टीफाइड चावल को सही तरीके से पकाने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को पौष्टिक खाना सही मात्रा में खिलाने के लिए कहा।

छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने आंगनबाड़ी केन्द्र बांकल का निरीक्षण किया। वहां बताया गया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के अंतर्गत 12 आवेदन प्राप्त हुए है। संदीप शर्मा ने शिकायत एवं सुझाव के लिए नंबर रखने तथा बच्चों की उपस्थिति में सुधार करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बच्चों एवं महिलाओं को पोषण आहार मिले, यह सुनिश्चित करें। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में साफ-सफाई एवं बच्चों को आवश्यकता अनुसार पूरक पोषण आहार प्रदाय करने के निर्देश दिए। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने पोषण ट्रैकर ऑनलाईन भरने संबंधी जानकारी का अवलोकन किया। उन्होंने अन्नपूर्णा प्राथमिक उप सहकारी भंडार मर्यादित डोंगरगढ़ का निरीक्षण किया। वार्ड क्रमांक 2 में शासकीय उचित मूल्य की दुकान की जगह जय बुढ़ादेव स्वसहायता समूह डोंगरगढ़ को दिया गया है, लेकिन संचालन की स्थिति में गंभीर अनियमितता पायी गई और पहले अनियमितता तथा लापरवाही बरतने वाले संचालक, अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य सभी सदस्यों पर कड़ी कार्रवाई करने कहा। एक ही नाम से तीन दुकान आबंटन दिखने पर फूड कंट्रोलर को डेटा बेस तत्काल अपडेट करने को कहा गया। उन्होंने 180 क्विंटल चोरी व कमी के कारणों की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय उचित मूल्य की दुकान ग्राम बांकल की जांच की। जहां भंडारण 47 बोरा चावल, शक्कर की मात्रा सही पाया गया। स्टॉक रखने के तरीके एवं नान से चावल को नाप कर लेने के निर्देश दिए।

छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने शासकीय प्राथमिक शाला नंबर 1 डोंगरगढ़ में रसोई घर का निरीक्षण किया। उन्होंने रसोइया एवं प्रभारी शिक्षक से बच्चों को प्रदाय की जाने वाली राशन की मात्रा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भोजन की गुणवत्ता एवं मात्रा में किसी भी तरह की कोताही नहीं होना चाहिए। उन्होंने भोजन को चखकर गुणवत्ता को परखा। इस दौरान खाद्य आयोग के सदस्य सचिव राजेंद्र महिलांग, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी सदस्य सचिव राजीव जायसवाल, खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूप्रीत कौर, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवेन्द्र कौशिक, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सुश्री दीक्षा गुप्ता, खाद्य विभाग से सूरज दुबे, सहायक खाद्य अधिकारी द्रोण कामड़े सहित अन्य अधिकारी उपिस्थत थे।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here