एकीकृत किसान पोर्टल में नवीन पंजीयन, कैरी फारवर्ड, फसल-रकबे में संशोधन के लिए तिथि बढ़ी

0
122

तहसील लॉगिन में 25 नवम्बर तक किया गया है अतिरिक्त समय का प्रावधान


कोरबा । किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खरीफ वर्ष 2025-26 के लिए किसान पंजीयन एवं फसल-रकबा सुधार की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। जिन किसानों का पंजीयन अब तक नहीं हो पाया है या फसल एवं रकबे में संशोधन आवश्यक है, वे 25 नवंबर 2025 तक किसान पोर्टल के माध्यम से आवश्यक सुधार कर सकते हैं।

जिले के शेष कृषकों, डूबान प्रभावित किसानों तथा वन पट्टाधारी कृषकों के लिए यह एक विशेष अवसर प्रदान किया गया है, ताकि वे समय पर अपनी जानकारी अपडेट कर आगामी खरीदी व्यवस्था का लाभ प्राप्त कर सकें। प्रशासन द्वारा तहसील कार्यालयों में आवश्यक सुधार हेतु पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जहां जरूरत पड़ने पर किसानों की प्रविष्टियाँ तत्काल संशोधित की जा सकेंगी।

कलेक्टर अजीत वसंत ने सभी किसानो से अपील की है कि निर्धारित समयावधि के भीतर अपने पंजीयन एवं फसल-रकबा सुधार कार्य अवश्य पूरा करें, ताकि खरीफ 2025 की खरीदी प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या न हो।

उल्लेखनीय है कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 धान खरीदी हेतु डूबान, वन पट्टाधारी कृषकों का कैरी फारवर्ड, नवीन पंजीयन शेष रहने की जानकारी दी गई है, जिसके परिप्रेक्ष्य में एक सप्ताह का अतिरिक्त समय देते हुए नियमानुसार यथोचित कार्रवाई की अपेक्षा की गई है। पंजीयन के संबंध में टोल फ्री नंबर एग्रीस्टैक हेल्पडेस्क 1800-233-1030 एवं खाद्य विभाग का टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 पर सहायता ले सकते हैं।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here