वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स में भारत ने जीते 9 गोल्ड

0
102

ग्रेटर नोएडा । भारत ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स 2025 में 9 गोल्ड के साथ कुल 20 मेडल जीतकर ग्लोबल स्टेज पर अपना अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय खिलाड़ियों को सराहा है। किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, इंडियन बॉक्सिंग के लिए एक बड़ी कामयाबी!वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स 2025 में हमारे एथलीट्स ने 9 गोल्ड, 6 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज सहित 20 मेडल जीतकर रिकॉर्ड बनाया है।

यह शानदार प्रदर्शन उस हिम्मत, अनुशासन और जीत की भावना को दिखाता है, जो आज हमारे स्पोर्ट्स इकोसिस्टम को दर्शाती है। हर उस बॉक्सर पर गर्व है, जिनके सफर और इरादे ने भारत को दुनिया के मंच पर ख्याति दिलाई है। बहुत बढ़िया! ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स में भारत की 7 महिला बॉक्सर ने गोल्ड मेडल अपने नाम किए।

घरेलू दर्शकों के सामने, जैस्मीन लैम्बोरिया ने ओलंपिक मेडलिस्ट वू शिह यी को 4:1 से हराकर सभी को चौंकाया। निकहत जरीन ने चीनी ताइपे की गुओ यी ज़ुआन को विंटेज प्रिसिजन और रिंग कंट्रोल से 5:0 से मात दी। परवीन ने जापान की अयाका तागुची को तेज काउंटर और बेहतर मूवमेंट से 3:2 से हराया। इनके अलावा, परवीन, मीनाक्षी, प्रीति, अरुंधति और नूपुर ने गोल्ड मेडल जीते।

पुरुषों में सचिन और हितेश ने भारत को गोल्ड मेडल जिताए। सचिन (60 किलोग्राम) ने सटीकता, मोमेंटम कंट्रोल और क्लीन पंचिंग का इस्तेमाल करते हुए किर्गिस्तान के मुनारबेक उलु सेइतबेक पर 5:0 से शानदार जीत हासिल की। हितेश (70 किलोग्राम) ने शुरुआत में पिछड़ने के बाद कजाकिस्तान के नूरबेक मुर्सल को 3:2 से हराया।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here