लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ की प्रांतीय बैठक 7 दिसंबर को

0
84

मुख्य मांगों पर ठोस प्रस्ताव, बड़े आंदोलन की तैयारी

रायपुर । लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ की प्रांतीय बैठक 7 दिसंबर को दोपहर 12 बजे रायपुर के तेलीबांधा तालाब के पास मस्जिद के पीछे स्थित प्रांतीय कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक में संघ की 7 सूत्रीय पुरानी मांगों, प्रदेशभर में चल रहे सदस्यता अभियान और आगामी प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन पर विस्तृत चर्चा होगी।

मुख्य मांगों पर प्रस्ताव पारित होंगे

बैठक में जिन प्रमुख मांगों पर ठोस प्रस्ताव पारित किए जाने हैं, उनमें शामिल हैं:

• सभी 56 विभागों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितिकरण

• सहायक ग्रेड 3 पर पदोन्नति कोटा 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करना

• कार्यभारित और आकस्मिक निधि कर्मचारियों का नियमित स्थापना में संविलियन

• 300 दिन का अवकाश नकदीकरण

• अनुकंपा नियुक्ति में 10 प्रतिशत की सीमा केवल सीधी भर्ती पर लागू होना

• सेवानिवृत्ति आयु 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष करना

• सभी विभागों में वर्षों से लंबित पदोन्नतियों का निराकरण

संघ का कहना है कि इन मांगों को लेकर प्रदेश स्तरीय बड़े आंदोलन की तैयारी की जा रही है। संगठन का दावा है कि 2008 की 36 दिन की हड़ताल ने जिस रणनीति से हजारों कर्मचारियों को नियमित वेतनमान दिलवाया था, उसी रणनीति को फिर से अपनाने की संभावना पर विचार किया जाएगा।

एकता अभियान और साथी सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत

इसी बैठक में “एकता अभियान – साथी सम्मान कार्यक्रम” की शुरुआत की जाएगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सहित संभागीय, जिला, तहसील और विकासखंड स्तर के पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

जिला बैठकों की अनिवार्यता

प्रांतीय बैठक के पहले सभी जिला अध्यक्षों को अपने जिलों में समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में राजनांदगांव जिला 22 नवंबर को बैठक आयोजित करने की तैयारी कर चुका है और अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रांत को सौंपेगा।

संघ की अंतिम अपील

संघ ने सभी संभागीय, जिला, तहसील और विकासखंड पदाधिकारियों सहित सभी विंग और प्रकोष्ठ पदाधिकारियों से समय पर, दोपहर 12 बजे, अनिवार्य उपस्थिति की अपील की है।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here