
छत्तीसगढ़ महतारी की आरती की संगीत मय प्रस्तुति जिलाधीश कार्यालय परिसर में
जय जय छत्तीसगढ़ महतारी
सबले सुग्घर , सबले पियारी
छत्तीसगढ़ महतारी की आरती की संगीत मय प्रस्तुति स्कूली बच्चों द्वारा
साहित्यकार उर्मिला देवी उर्मि द्वारा लिखित छत्तीसगढ़ महतारी की आरती की रेडिएंट वे स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा संगीत मय प्रस्तुति ने जिलाधीश कार्यालय परिसर, रायपुर में भक्ति की धारा बहा दी।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष होने और छत्तीसगढ़ी राजभाषा सप्ताह के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय कवि संगम , छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित इस समारोह में सर्व प्रथम देश की सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ स्नेह लता पाठक ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की । उपस्थित लोगों ने चारदिवारी को दीपो से सजाकर राज्य गीत का गान किया।
। फिर जब रेडियंट स्कूल के विद्यार्थी दीपों की झिलमिल के बीच जय जय छत्तीसगढ़ महतारी गाने लगे तो लोगों ने कहा आज एक नवा इतिहास लिख दिए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय महामंत्री महेश शर्मा, साहित्यकार रामेश्वर शर्मा, डॉ उदयभान चौहान, शालू सूर्या , रैना साहू , आदित्य बर्मन तथा अन्य गणमान्य नागरिकों ने आरती गायन में अपनी सहभागिता पर गर्व का भाव व्यक्त किया और छत्तीसगढ़ महतारी की जय जयकार के साथ प्रदेश में सभी की खुशहाली की कामना की।























