चावल से लदे ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान…

0
90

आरंग । आरंग-बलौदाबाजार रोड पर सोमवार सुबह चलती ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में ट्रक का केबिन पूरी तरह जल गया। आग की वजह से ट्रक में भरी चावल की कई बोरियां भी जल गईं।

स्थानीय लोगों ने पास के एक भोजनालय से बाल्टी में पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें बढ़ती रहीं। इसके बाद अमेठी स्थित एक केमिकल डिस्टिलरी कंपनी की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई।

मिली जानकारी के अनुसार रेणुक देव एग्रोटेक की ओर से चावल से भरा ट्रक क्रमांक CG06 MO 146 मोदी बॉयोटेक प्राइवेट लिमिटेड ओड़का के लिए सुबह रवाना हुआ था। आरंग के पास पहुंचने से पहले ड्राइवर को इंजन की तरफ से स्पार्क दिखाई दिया। उसने तुरंत गाड़ी किनारे लगाई, लेकिन तब तक आग फैलने लगी थी।

सूचना पर आरंग पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग की वजह से ट्रक में भरी चावल की कई बोरियां जल गईं। शुरुआती अंदाजा है कि घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here