छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड की मार: उत्तर-मध्य जिलों में शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी

0
65

रायपुर | छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शीतलहर के साथ सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड और अधिक बढ़ने के आसार हैं।

राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग ने रायपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शीतलहर का प्रभाव भी देखा जा सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी रायपुर में अगले दो दिनों तक सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा और ठंड का प्रकोप बना रहेगा। आज अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से ठंड के मौसम में सतर्क रहने, गर्म कपड़ों का उपयोग करने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here