मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बालोद जिले के प्रवास पर रहेंगे

0
35

गुण्डरदेही में विभिन्न विकास कार्यों की देंगे सौगात

बालोद। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 जनवरी 2026 को बालोद जिले के प्रवास पर रहेंगे। दौरे के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय 12 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे पुलिस ग्राण्उड रायपुर से हेलीकाॅप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.55 बजे जिले के गुण्डरदेही स्थित हेलीपेड पहुॅचेंगे। वहाॅ वे दोपहर 01 बजे से 02 बजे तक विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 02.05 बजे गुण्डरदेही से प्रस्थान कर दोपहर 02.20 बजे दुधली स्थित हेलीपेड पहुॅचेंगे। दोपहर 02.20 से 02.55 बजे तक आरक्षित। दोपहर 03 बजे से 04 बजे तक प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जम्बूरी कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय कार्यक्रम पश्चात शाम 04.05 बजे हेलीकाॅप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here