सीजीपीएससी ने जारी किए SI भर्ती परीक्षा-2024 के संशोधित अंतिम मॉडल उत्तर

0
13
Nby

रायपुर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2024 के संशोधित अंतिम मॉडल उत्तर जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी देख सकते हैं।

341 पदों पर भर्ती के लिए यह लिखित परीक्षा 12 जुलाई 2026 को राज्य के 33 जिलों के 183 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद 13 जुलाई को प्रारंभिक मॉडल उत्तर जारी किए गए थे और अभ्यर्थियों से 21 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन दावा-आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं।

आयोग ने निर्धारित समय में प्राप्त सभी आपत्तियों की विषय विशेषज्ञ समिति से जांच कराई। विशेषज्ञों की अनुशंसा और परीक्षण के बाद संशोधित अंतिम मॉडल उत्तर तैयार किए गए हैं।

**सीजीपीएससी ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों की OMR उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन इन्हीं संशोधित अंतिम मॉडल उत्तरों के आधार पर किया जाएगा।**

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here