गरियाबंद में 8 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

0
94

गरियाबंद । गरियाबंद जिले में 8 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में दो कुख्यात DVCM बलदेव और अंजू भी नक्सली भी शामिल हैं। दोनों नक्सलियों के ऊपर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

सुरक्षा बलों के अनुसार, इन नक्सलियों ने माओवादियों की भेदभाव पूर्ण नीति, उपेक्षा, माओवादियों के जीवन शैली और विचारधारा से क्षुब्ध होकर यह रास्ता चुना है। लगातार नक्सल विरोधी अभियान और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण कर रहे है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत सुरक्षा, सहायता और मुख्यधारा से जुड़ने के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि

अधिकारियों ने बताया कि, इससे नक्सल संगठन की रीढ़ कमजोर होगी और क्षेत्र में शांति एवं विकास को बल मिलेगा। गरियाबंद में हुए इस सरेंडर को छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here