राजस्थान में सड़क हादसे में जरहागांव थाना प्रभारी की मौत, पुलिस महकमे में शोक

0
103

मुंगेली । मुंगेली जिले के जरहागांव थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा का राजस्थान में हुए भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया। ड्यूटी के दौरान हुए इस हादसे ने न सिर्फ मुंगेली बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे को गहरे शोक में डुबो दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार टीआई नंदलाल पैकरा एक गुमशुदा व्यक्ति की पतासाजी के लिए पुलिस टीम के साथ राजस्थान जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी गाड़ी भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि नंदलाल पैकरा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

नंदलाल पैकरा को एक कर्तव्यनिष्ठ और जांबाज अधिकारी के रूप में जाना जाता था। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुख जताया है। कई थानों और पुलिस कार्यालयों में शोक व्यक्त किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक औपचारिकताएं शुरू कर दी गई हैं। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने अपने कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here