प्रेरणा उत्सव में जिलेभर के छात्रों की उत्साहपूर्ण सहभागिता

0
124

सक्ति । भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत नवोदय विद्यालय समिति द्वारा संचालित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा, सक्ति में प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सक्ति जिले के सभी सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों, छत्तीसगढ़ शासन के शासकीय विद्यालयों तथा निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन नवोदय विद्यालय समिति के कमिश्नर राजेश लखानी (आईएएस), जिला कलेक्टर एवं वीएमसी अध्यक्ष अमृत विकास तोपनो (आईएएस), उप आयुक्त आर.के. वर्मा, क्लस्टर इंचार्ज दीक्षा ज्योति मिश्रा एवं जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी वाघ द्विवेदी के मार्गदर्शन में किया गया। नोडल विद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.के. ठाकुर के समन्वय से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रेरणा कार्यक्रम की गाइडलाइन के अनुसार विद्यार्थियों के लिए विभिन्न स्किल आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। अंतिम चरण में विषय विशेषज्ञ निर्णायकों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से प्रतिभागी विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया गया, जिसमें 30 विद्यार्थियों का चयन कर उनके नाम प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किए गए।

कार्यक्रम का संचालन प्रेरणा उत्सव समन्वयक एवं पीजीटी रसायन के.के. पटेल ने किया। समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ. डी.के. ठाकुर ने इसे विद्यार्थियों के लिए जीवन बदलने वाला अवसर बताते हुए सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here