जिंदल पैंथर ने जीती नॉर्दर्न इंडिया पोलो चैंपियनशिप की ट्रॉफी

0
180

नई दिल्लीदिल्ली के ऐतिहासिक जयपुर पोलो ग्राउंड में खेले गए बीएमसी एडवाइजर्स नॉर्दर्न इंडिया पोलो चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में जिंदल पैंथर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जयपुर अचीवर्स को 9-8 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और दोनों टीमों के बीच अंत तक कड़ी टक्कर देखने को मिली। आखिरी क्षणों तक स्कोर बराबरी पर रहा, जिससे मैच का रोमांच चरम पर पहुंच गया।

निर्णायक समय में जिंदल पैंथर की ओर से सांसद और खिलाड़ी नवीन जिंदल ने रामिरो ज़ावालेटा के साथ मिलकर छठे चक्कर में टीम की कमान संभाली। उनके शानदार खेल ने टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

जीत के बाद टीम के कप्तान नवीन जिंदल ने खुशी जताते हुए कहा कि यह जीत पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। वहीं, रामिरो ज़ावालेटा को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here