
नई दिल्ली। National Human Rights Commission (एनएचआरसी) ने मानवाधिकारों पर आधारित अपनी 12वीं वार्षिक लघु फिल्म प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं।
क्या हैं नियम
फिल्म 3 से 10 मिनट के बीच होनी चाहिए
भाषा कोई भी भारतीय या अंग्रेजी हो सकती है
अंग्रेजी सबटाइटल अनिवार्य होंगे
किन विषयों पर बन सकती है फिल्म
प्रतिभागी विभिन्न फॉर्मेट में फिल्म बना सकते हैं—
डॉक्यूमेंट्री
वास्तविक घटनाओं का नाट्य रूपांतरण
काल्पनिक कहानी
एनीमेशन
कैसे करें आवेदन
फिल्म और जरूरी दस्तावेज गूगल ड्राइव के जरिए ईमेल पर भेजने होंगे।
अंतिम तारीख
प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है।
क्या मिलेगा
प्रतियोगिता में चयनित फिल्मों को पुरस्कार और सम्मान दिया जाएगा।
यह प्रतियोगिता उन लोगों के लिए अच्छा मौका है जो फिल्म निर्माण के जरिए मानवाधिकार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी बात रखना चाहते हैं।



















