
रायपुर छत्तीसगढ़ में बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने राशन दुकानों के संचालन समय में बदलाव किया है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
अब सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुलेगी दुकानें
नए आदेश के अनुसार, प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में अब खाद्यान्न वितरण
सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक किया जाएगा।
✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
हालांकि, दोपहर की तेज गर्मी से बचाव के लिए दुकानें दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक बंद रहेंगी। निर्धारित अवकाश के दिनों में राशन वितरण नहीं होगा।
पहले क्या था समय
पहले राशन दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुलती थीं, जिससे लोगों को कड़ी धूप में लाइन में लगना पड़ता था।
लोगों को मिलेगी राहत
समय में बदलाव के बाद अब हितग्राही
- सुबह और शाम के ठंडे समय में राशन ले सकेंगे
- बुजुर्गों, महिलाओं और मजदूरों को खास राहत मिलेगी
प्रशासन के निर्देश
प्रशासन ने सभी राशन दुकानदारों को नए समय का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।



















