
रायपुर 10 मई 2026। भारतीय पत्रकार महासंघ ने वरिष्ठ पत्रकार एवं युवा चौपाल न्यूज़ डॉट कॉम (https://yuvachoupalnews.com) के संपादक आशीष सिंह ठाकुर को संगठन का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिद्धीकी जी की अनुशंसा एवं प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल शमीम के निर्देश पर की गई है।
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार आशीष सिंह ठाकुर को 10 मई 2026 से 01 अप्रैल 2027 तक के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने विश्वास जताया है कि वे अपने अनुभव, सक्रियता और पत्रकारिता के प्रति समर्पण भाव से संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे तथा पत्रकार हितों के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल शमीम और प्रदेश महासचिव परितोष शर्मा ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। वहीं पत्रकार साथियों और शुभचिंतकों ने भी इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
आशीष सिंह ठाकुर लंबे समय से पत्रकारिता एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं और युवा मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



















