सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
15

रायपुर रायपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना आमानाका पुलिस ने पश्चिम ज़ोन पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में की।

पुलिस के अनुसार, 19 मई 2026 को प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश पाण्डेय अपनी टीम के साथ पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि रोटरी नगर, हीरापुर क्षेत्र में एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर लोगों को भयभीत कर रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद जाकिर (35 वर्ष) निवासी रोटरी नगर, हीरापुर, थाना आमानाका, रायपुर बताया।

आरोपी के पास मिला धारदार चाकू

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस द्वारा पूछे जाने पर आरोपी चाकू रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद थाना आमानाका में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 405/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस का अभियान जारी

रायपुर पुलिस का कहना है कि शहर में असामाजिक तत्वों, हथियार लेकर घूमने वालों और लोगों में भय फैलाने वाले आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here