फतेहपुर में हीटवेव से राहत के लिए प्रशासन अलर्ट, शहर में लगाए गए प्याऊ और वाटर कूलर

0
14
GENEVA, Aug. 14, 2018 (Xinhua) -- Director-General of the World Health Organization Tedros Adhanom Ghebreyesus attends a press conference in Geneva, Switzerland, Aug. 14, 2018. Tedros Adhanom Ghebreyesus said Tuesday that he's even more worried about the latest Ebola outbreak in the Democratic Republic of Congo (DR Congo) after his recent visit to the country, mainly because of the intense security challenge in the virus-hit areas. (Xinhua/Xu Jinquan/IANS)

फतेहपुर लगातार बढ़ते तापमान और हीटवेव के अलर्ट के बीच फतेहपुर नगर पालिका परिषद ने लोगों को राहत पहुंचाने के लिए विशेष इंतजाम शुरू किए हैं। मौसम विभाग और शासन की चेतावनी के बाद शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और व्यस्त मार्गों पर राहत व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

शहर में 22 स्थानों पर लगाए गए प्याऊ

नगर पालिका द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में 22 अस्थायी प्याऊ और वाटर कूलर लगाए गए हैं, ताकि राहगीरों और बाजार आने वाले लोगों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

सड़कों पर कराया जा रहा पानी का छिड़काव

भीषण गर्मी और धूलभरी हवाओं से राहत देने के लिए नगर पालिका की ओर से वाटर स्प्रिंकलर के माध्यम से सड़कों पर लगातार पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। दोपहर के समय यह व्यवस्था लोगों को काफी राहत पहुंचा रही है।

लोगों ने की पहल की सराहना

बाजार आने वाले नागरिकों और राहगीरों ने नगर पालिका की इस पहल की सराहना की है। लोगों का कहना है कि तेज गर्मी के बीच ठंडा पानी और सड़क पर पानी का छिड़काव काफी राहत दे रहा है।

प्रशासन ने जारी रखी सतर्कता

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रवींद्र कुमार बताया कि हीटवेव को देखते हुए लोगों की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन द्वारा आगे भी आवश्यकतानुसार अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here