
बिलासपुर आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बिलासपुर स्थित आकाशवाणी केन्द्र द्वारा आज वॉकथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आकाशवाणी के कर्मचारी, उद्घोषक, कम्पियर, श्रोता तथा बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर Sanjay Agrawal ने बदलते दौर में रेडियो की उपयोगिता और उसकी व्यापक पहुंच पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि तकनीक के विकास के बावजूद रेडियो आज भी लोगों तक सूचना और मनोरंजन पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बना हुआ है।
वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Rajnesh Singh ने कहा कि रेडियो जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ा माध्यम है, जो लगातार लोगों को जोड़ने का काम कर रहा है।
आकाशवाणी केन्द्र बिलासपुर की कार्यक्रम प्रमुख डॉ. सुप्रिया भारतीयन ने भी रेडियो के महत्व और उसके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला।
साढ़े तीन किलोमीटर की निकाली गई वॉकथन
वॉकथन आज सुबह आकाशवाणी परिसर से शुरू हुई। यह नूतन चौक और सीपत चौक होते हुए लगभग साढ़े तीन किलोमीटर की दूरी तय कर पुनः आकाशवाणी परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह देखने को मिला और लोगों ने रेडियो के प्रति अपनी भावनात्मक जुड़ाव भी साझा किया।


















