
रायपुर देशभर में कल आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य युवाओं को आतंकवाद और हिंसा की संस्कृति से दूर रखते हुए शांति, एकता और सद्भाव का संदेश देना है।
इस अवसर पर विभिन्न शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और संगठनों में शपथ ग्रहण समारोह सहित कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों को आतंकवाद के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया गया।
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है दिवस
आतंकवाद विरोधी दिवस हर वर्ष 21 मई को मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1991 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv Gandhi आतंकवादियों के षड्यंत्र का शिकार हुए थे। उनकी स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है।
इस दौरान देशभर में आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता और शांति बनाए रखने का संकल्प लिया गया।



















