मेकाहारा अस्पताल के बाहर से चोरी हुई बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

0
10

एक साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा वाहन चोर, 40 हजार की एवेंजर बाइक जब्त


रायपुर राजधानी में वाहन चोरी के एक पुराने मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एवेंजर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

अस्पताल में ड्यूटी के दौरान चोरी हुई थी बाइक

मामला वर्ष 2024 का है। प्रार्थी लालथंगमोया ने मौदहापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 25 जून 2024 को उन्होंने अपनी एवेंजर मोटरसाइकिल (MH-01-CG-7410) मेकाहारा अस्पताल के बाहर खड़ी की थी। ड्यूटी से लौटने पर बाइक गायब मिली।

सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से मिला सुराग

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपी की तलाश जारी रखी गई।

पूछताछ में कबूला जुर्म

जांच के दौरान मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने प्रदीप बंजारे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

40 हजार की बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एवेंजर मोटरसाइकिल बरामद कर ली है, जिसकी अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये बताई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here