ई-ऑफिस और समयपालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

0
216

रायपुर मुख्य सचिव विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों के त्वरित निराकरण और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मई माह के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किए।

ई-ऑफिस के प्रभावी उपयोग पर जोर
मुख्य सचिव ने कहा कि ई-ऑफिस प्रशासनिक पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी विभागों को इसका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने और समयबद्ध कार्य संस्कृति अपनाने के निर्देश दिए।

विभागीय प्रदर्शन में गृह विभाग अव्वल
ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य निष्पादन में गृह विभाग प्रथम, समाज कल्याण विभाग द्वितीय और सामान्य प्रशासन विभाग तृतीय स्थान पर रहा। संबंधित विभागों के प्रमुख अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

व्यक्तिगत श्रेणी में भी मिला सम्मान
फाइलों के उत्कृष्ट निष्पादन के लिए रजत कुमार (सामान्य प्रशासन एवं उद्योग विभाग) को प्रथम, सुषमा सावंत (विधि एवं विधायी कार्य विभाग) को द्वितीय तथा हिमशिखर गुप्ता (गृह एवं श्रम विभाग) को तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया।

विभिन्न स्तरों के कर्मचारियों को भी मिला प्रशंसा पत्र
संयुक्त सचिव, उप सचिव, अवर सचिव, अनुभाग अधिकारी, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सचिवालय सहायकों सहित तकनीकी शाखा के कर्मचारियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

समयपालन करने वाले कर्मचारी भी हुए सम्मानित
समयबद्ध कार्यालयीन उपस्थिति के लिए आनंद कुमार पटेल, पुष्पांजलि गजभिये, हरिश देवांगन, जयंत कुमार देवांगन, राजकुमार सोरी और रमाकांत सहित विभिन्न विभागों के कई अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।

उत्कृष्ट कार्य को मिलेगा प्रोत्साहन
मुख्य सचिव ने कहा कि प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के लिए ई-ऑफिस और समयपालन दोनों जरूरी हैं। राज्य शासन भविष्य में भी बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित करता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here