निर्माण कार्यों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, 2 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 8 को नोटिस

0
78

रायपुर उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव की सख्ती के बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क और पुल निर्माण कार्यों में देरी करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

2 ठेकेदारों का पंजीयन दो साल के लिए निरस्त
विभाग ने निर्माण कार्यों में लगातार लापरवाही और धीमी प्रगति के चलते मेसर्स गुप्ता कंस्ट्रक्शन कंपनी और निर्भय राम साहू का पंजीयन दो वर्षों के लिए रद्द कर दिया है।

8 ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस
कांकेर, कोंडागांव, जगदलपुर और सुकमा जिलों में सड़क निर्माण कार्यों की धीमी गति को लेकर आठ ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

दो अन्य मामलों में मांगा गया प्रतिवेदन
नारायणपुर-सोनपुर-मरोदा सड़क चौड़ीकरण कार्य के ठेकेदार पंकज हालदार तथा सुकमा जिले के सड़क निर्माण कार्यों से जुड़े आशीष भदौरिया के खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए मुख्य अभियंता से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

बस्तर दौरे के दौरान जताई थी नाराजगी
हाल ही में बस्तर संभाग के दौरे के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माणाधीन सड़कों और पुलों का निरीक्षण किया था। समीक्षा बैठकों में उन्होंने कई परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों और ठेकेदारों को फटकार लगाई थी।

गुणवत्ता और समय-सीमा से समझौता नहीं
अरुण साव ने कहा कि राज्य सरकार के लिए सड़कों और पुलों का समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण सर्वोच्च प्राथमिकता है। निर्धारित समय-सीमा का पालन नहीं करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

बस्तर में कनेक्टिविटी सुधारने पर जोर
सरकार ने बस्तर क्षेत्र में बेहतर सड़क संपर्क सुनिश्चित करने के लिए निर्माण कार्यों में तेजी लाने और परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here