
बलौदाबाजार बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में कुपोषण के खिलाफ सुपोषित बचपन अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान का शुभारंभ करते हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि स्वस्थ बच्चे ही देश के मजबूत और उज्ज्वल भविष्य की नींव होते हैं।
इस अभियान के तहत जिले के करीब 9 हजार कुपोषित बच्चों को आगामी छह महीनों तक सप्ताह में छह दिन पौष्टिक लड्डू उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि उनके पोषण स्तर में सुधार लाया जा सके।
इन पौष्टिक लड्डुओं का निर्माण महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा किया जाएगा, जिससे महिलाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। साथ ही बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और विशेष देखभाल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
प्रशासन का मानना है कि इस पहल से जिले में कुपोषण की समस्या को कम करने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।



















