
दंतेवाड़ा वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने दंतेवाड़ा जिले में ढोलकल ट्रैकिंग रूट का लोकार्पण किया। इस ट्रैकिंग रूट के शुरू होने से क्षेत्र में एडवेंचर टूरिज्म को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
यह परियोजना जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) के तहत लगभग 61 लाख रुपये की लागत से विकसित की गई है। ट्रैकिंग रूट को पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
सरकार का मानना है कि इस पहल से न केवल पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि होगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।
ढोलकल क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व के लिए पहले से ही प्रसिद्ध है। ट्रैकिंग रूट शुरू होने से अब यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।


















