
कोण्डागांव मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग कोण्डागांव ने मेसर्स उन्नत कृषि केन्द्र के उर्वरक विक्रय लाइसेंस को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम बनजुगानी (कराठी आलवाड़) निवासी किसान हेमलाल नेताम ने शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि संबंधित फर्म द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरक बेचा जा रहा है। शिकायत मिलते ही कृषि विभाग की टीम ने तत्काल दुकान का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान पाया गया कि विक्रेता द्वारा उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 के तहत आवश्यक स्टॉक रजिस्टर, बिक्री पंजी और अन्य अभिलेखों का समुचित संधारण नहीं किया जा रहा था।
अनियमितताओं को गंभीर मानते हुए विभाग ने संबंधित फर्म का उर्वरक विक्रय लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के जरिए शिकायत का समयबद्ध निराकरण होने पर किसान हेमलाल नेताम ने कृषि विभाग की त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई पर संतोष जताते हुए मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के प्रति आभार व्यक्त किया।













