पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति नवीनीकरण के लिए 30 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

0
11
Nby

सारंगढ़-बिलाईगढ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की सूचना दी है। शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए नवीनीकरण आवेदन प्रक्रिया 20 जून से शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है।

विभाग के अनुसार, छात्रवृत्ति नवीनीकरण के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से विभागीय पोर्टल पर किए जा सकते हैं। वहीं नवीन आवेदन के लिए पोर्टल 1 अगस्त से खोला जाएगा।

पात्रता और आवश्यक दस्तावेज
योजना के तहत एससी और एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के पालक की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए, जबकि ओबीसी वर्ग के लिए यह सीमा 1 लाख रुपये प्रतिवर्ष निर्धारित की गई है।

आवेदन के लिए विद्यार्थियों को स्थायी जाति प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र तथा अध्ययनरत पाठ्यक्रम के पिछले वर्ष का परीक्षा परिणाम जमा करना अनिवार्य होगा।

विभाग ने बताया कि छात्रवृत्ति राशि पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित भुगतान प्रणाली से सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी। इसलिए विद्यार्थियों को आवेदन करते समय यह सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है कि उनका बैंक खाता सक्रिय और आधार से लिंक हो।

साथ ही, वर्ष 2026-27 से एससी, एसटी और ओबीसी विद्यार्थियों के लिए एनएसपी पोर्टल पर ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) प्राप्त करना भी आवश्यक कर दिया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए विद्यार्थी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, सारंगढ़ कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here