
जशपुरनगर Vishnu Deo Sai की पहल से गंभीर श्वसन रोग से पीड़ित मासूम रेणुका खलखो के इलाज का रास्ता आसान हो गया है। परिजनों द्वारा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन देने के बाद मामले को प्राथमिकता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रेणुका खलखो के उपचार के लिए 95,500 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। राज्य नोडल एजेंसी द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह राशि Rani Hospital में श्वसन संबंधी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए प्रदान की गई है।
इस त्वरित सहायता से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को बड़ी राहत मिली है। समय पर मिली सहायता के कारण अब बच्ची का बेहतर इलाज संभव हो सकेगा।
मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के माध्यम से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों को समय पर आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि इलाज के अभाव में उन्हें कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया के जरिए प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शासन तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ शीघ्र मिल सके।

















