दामाद निकला चोर, ससुर के घर से 14 लाख रुपये चोरी

0
11

टोंक राजस्थान के टोंक जिले में चोरी के एक हैरान कर देने वाले मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। बरौनी थाना क्षेत्र के सोहेला गांव में हुई करीब 14 लाख रुपये की चोरी की वारदात में आरोपी कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि परिवादी का अपना दामाद निकला।

जानकारी के अनुसार, 30 जून 2026 की रात सोहेला गांव निवासी नंदलाल बैरवा ने बरौनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उसके घर में घुसकर कमरे में रखी लगभग 14 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम गठित की गई।

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुल‍िस ने जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। संदिग्ध गतिविधियों के विश्लेषण के बाद पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिनके आधार पर आरोपी की पहचान श्योराज बैरवा के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी श्योराज बैरवा, निवासी सुरतपुरा लूहारा, थाना निवाई सदर, जिला टोंक को गिरफ्तार कर लिया।

भारी कर्ज बना चोरी की वजह, लाखों रुपये बरामद

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी भारी कर्ज में डूबा हुआ था और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इसी परेशानी के चलते उसने अपने ससुर के घर चोरी की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई रकम में से 13 लाख 58 हजार 500 रुपये नकद बरामद कर लिए हैं। साथ ही चोरी में इस्तेमाल की गई एक कार भी जब्त की गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की आगे भी गहन जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित कार्रवाई के आधार पर कम समय में इस वारदात का खुलासा पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here