JNU ने छात्रों को दी सलाह: जंतर-मंतर और आसपास के प्रदर्शन से रहें दूर

0
9

नई दिल्लीजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) प्रशासन ने छात्रों, शिक्षकों और विश्वविद्यालय समुदाय के सदस्यों को जंतर-मंतर और उसके आसपास होने वाले विरोध-प्रदर्शनों से दूर रहने की सलाह दी है। साथ ही नियमों के उल्लंघन पर कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

जेएनयू ने एक्स पर जारी सलाह में कहा कि सभी छात्र अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा को प्राथमिकता दें और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार जंतर-मंतर या उसके आसपास आयोजित सभाओं और प्रदर्शनों में शामिल होने से बचें। विश्वविद्यालय ने सोशल मीडिया पर भी जिम्मेदारी और संयम बरतने की अपील की है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने पर लागू कानूनों के तहत कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ विश्वविद्यालय की आचार संहिता के अनुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।

इससे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने भी छात्रों और शिक्षकों को जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध-प्रदर्शनों से दूर रहने की सलाह जारी की थी। विश्वविद्यालयों की यह सलाह ऐसे समय आई है, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here