तीन दोस्त और कई लाशें, क्राइम की दुनिया में अनोखा कारोबार दिखाएगी ‘क्लीन अप कंपनी’

0
17

मुंबई प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी MX ओरिजिनल सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ का ट्रेलर जारी कर दिया है। जियो स्टूडियोज और GSEAMS प्रोडक्शन की इस सीरीज का निर्देशन और लेखन रोहन घोष ने किया है, जबकि कोणारक मुखर्जी सह-लेखक हैं।

सीरीज में अमेय वाघ, विशाल जेठवा, अजितेश गुप्ता, जिशु सेनगुप्ता, सस्वता चटर्जी और रवि किशन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

लाशें ठिकाने लगाने से शुरू हुआ कारोबार

कहानी राजू, स्वपन और गोल्डी नाम के तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। उन्हें एक गैंगस्टर के लिए हत्या के बाद लाशें ठिकाने लगाने का काम मिलता है। शुरुआत में यह काम उनके लिए पैसे कमाने का एक अप्रत्याशित मौका होता है, लेकिन बाद में वे इसी काम को अपना कारोबार बनाने का फैसला करते हैं और ‘क्लीन अप कंपनी’ शुरू कर देते हैं।

जैसे-जैसे उनका कारोबार बढ़ता है, तीनों सरीबगंज के प्रभावशाली गैंगस्टर्स और अपराध की दुनिया में फंसते चले जाते हैं। इसी बीच एक जांबाज महिला आईपीएस अधिकारी शहर के आपराधिक नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश करती है।

क्राइम, कॉमेडी और दोस्ती का मेल

सीरीज में क्राइम थ्रिलर के साथ डार्क ह्यूमर और दोस्ती को भी कहानी का हिस्सा बनाया गया है। तीनों दोस्तों का नई जिंदगी शुरू करने का सपना धीरे-धीरे हत्या, धोखे और अपराध के जाल में उलझता जाता है।

‘क्लीन अप कंपनी’ के 8 एपिसोड 21 अगस्त 2026 से प्राइम वीडियो और MX प्लेयर बाय प्राइम वीडियो के एंड्रॉयड ऐप पर मुफ्त स्ट्रीम किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here