पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर अमित शाह और जेपी नड्डा ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

0
5

दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया।

अमित शाह ने अहमदाबाद स्थित आवास पर जलाया दीया

अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अहमदाबाद स्थित अपने आवास पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

जेपी नड्डा ने भी की मंगलमय जीवन की कामना

वहीं, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी तस्वीरें साझा कीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here