25 किमी साइकिल रैली में युवाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

0
9

रायपुर। वन्यजीव सप्ताह के तहत रविवार को नवा रायपुर में 25 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली आयोजित की गई। इसका उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था।

रैली वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर से शुरू होकर जंगल सफारी में समाप्त हुई। इसमें 100 से अधिक साइक्लिस्ट ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) और जंगल सफारी के संचालक ने भी प्रतिभागियों के साथ साइकिल चलाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने प्रकृति, वन्यजीवों और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वन्यजीव सप्ताह के तहत प्रदेशभर में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

रैली के बाद सभी प्रतिभागियों ने जंगल सफारी और जू का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वन्यजीवों को देखा और उनके संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here