सरगुजा ओलंपिक 2026: मैनपाट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

0
6

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

मैनपाट। सरगुजा ओलंपिक 2026 के तहत मंगलवार को मैनपाट विकासखंड के स्टेडियम ग्राउंड नर्मदापुर में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें मैनपाट के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान मैदान में खिलाड़ियों का जोश देखने को मिला। वहीं ग्रामीणों और खेलप्रेमियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

दौड़ से लेकर फुटबॉल और कबड्डी तक मुकाबले

खेल प्रतियोगिता में 100, 200 और 400 मीटर दौड़, 4×100 मीटर रिले रेस, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसी एथलेटिक्स स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इसके अलावा फुटबॉल और कबड्डी के मुकाबले भी हुए।

खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में खेल भावना और अनुशासन के साथ हिस्सा लेते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास किया।

विधायक ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करने, खेल भावना बनाए रखने और अपनी प्रतिभा को लगातार निखारने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत मैनपाट की अध्यक्ष संतोषी पैकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में खिलाड़ी और ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here