18वें कॉमन रिव्यू मिशन के तहत केंद्रीय टीम करेगी छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

0
8
Nby

स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति परखने सुकमा और बलौदाबाजार पहुंचेगी विशेषज्ञों की टीम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का करेगी मूल्यांकन

रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत 18वें कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) के तहत केंद्रीय टीम छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा करेगी। इसके लिए केंद्रीय विशेषज्ञों की टीम प्रदेश के सुकमा और बलौदाबाजार जिलों का दौरा करेगी। इस संबंध में रायपुर के एक निजी होटल में टीम के सदस्यों की ब्रीफिंग आयोजित की गई।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

दो दलों में होगा टीम का दौरा

कॉमन रिव्यू मिशन के तहत केंद्रीय टीम को दो दलों में विभाजित किया गया है। दोनों दल संबंधित जिलों में स्वास्थ्य संस्थानों का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, गुणवत्ता और क्रियान्वयन की स्थिति का आकलन करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जमीनी प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य सहित कई कार्यक्रमों पर चर्चा

ब्रीफिंग के दौरान मातृत्व स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, मलेरिया, टीबी सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और प्रगति से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। टीम स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं और आम लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच का भी जायजा लेगी।

कई राष्ट्रीय संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल

केंद्रीय टीम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (एनएचएसआरसी), राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (एनआईएचएफडब्ल्यू), आईसीएमआर-एनआईवी, सीसीआरएएस और अन्य राष्ट्रीय एवं सहयोगी संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल हैं।

टीम में डॉ. रघुराम राव (एडीजी, टीबी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय), डॉ. ओ.पी. कंसल (सलाहकार, पीएचए, एनएचएसआरसी), डॉ. मिहिर कुमार मलिक (प्रोफेसर, एनआईएचएफडब्ल्यू), डॉ. अशोक मुनिवेंकटप्पा (वैज्ञानिक-डी, आईसीएमआर-एनआईवी), डॉ. निधि तिवारी (वरिष्ठ सलाहकार, एचएमआईएस), डॉ. सुरभि यादव (चिकित्सा सलाहकार), डॉ. अतुल मित्तल (वरिष्ठ प्रबंधक, उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग, गेट्स फाउंडेशन), डॉ. शिल्पा सिंह और सुश्री कल्याणी दत्ता (एनएचएसआरसी) सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं की कमियों और प्रगति का होगा आकलन

कॉमन रिव्यू मिशन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित स्वास्थ्य सेवाओं और कार्यक्रमों की प्रगति, क्रियान्वयन तथा जमीनी स्तर पर उपलब्ध सुविधाओं का आकलन करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस दौरे के दौरान केंद्रीय टीम स्वास्थ्य संस्थानों की स्थिति और विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here