मैनपाट में 7 से 9 जुलाई तक चलेगी मंत्री, सांसद-विधायकों की ट्रेनिंग

0
113

जिला प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

रायपुर । सरगुजा जिले में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम को लेकर वित्त एवं जिला प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने मंगलवार को मैनपाट के कर्मा रिसोर्ट में प्रशानिक अधिकारियों की बैठकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

वित्त मंत्री चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 7, 8 और 9 जुलाई को तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित होने जा रहा है जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक गण प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण स्थल कार्यक्रम की तैयारी, सड़कों की मरम्मत, चिकित्सा व्यवस्था,सुरक्षा व्यवस्था, ठहरने की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, हैलिपैड व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, मजिस्ट्रेट ड्यूटी, पार्किंग व्यवस्था, पानी व्यवस्था, पास व्यवस्था, ट्रांसपोर्टिंग, डोम पंडाल, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रभारी मंत्री चौधरी ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

 

कलेक्टर विलास भोसकर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर तड़ित चालक (लाइटनिंग अर्रेस्टर) की अनिवार्य व्यवस्था की जाए। साथ ही सुरक्षा को लेकर पर्याप्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रियल ड्यूटी तैनात करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लूण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, डीएफओ अभिषेक जोगावत सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here