शातिर चोर ‘मुस्सू’ गिरफ्तार, 8.5 लाख बरामद, साथी फरार..

0
233

रायपुर । थाना मंदिर हसौद क्षेत्र में स्थित ग्राम कुरूद में एक अधिवक्ता के सूने घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी करने वाला शातिर नकबजन अशोक चंद्रवंशी उर्फ मुस्सू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ₹8.5 लाख नगद बरामद किए गए हैं। वारदात में उसका एक साथी कार्तिक ध्रुव भी शामिल था, जो फिलहाल फरार है।

क्या है पूरा मामला?

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

प्रार्थी अशोक कुमार सोनवानी, जो पेशे से वकील हैं, 9 जुलाई की रात अपना कुरूद स्थित मकान बंद कर कचना स्थित अपने दूसरे घर में चले गए थे। अगली सुबह जब वे लौटे तो पाया कि घर के पिछले हिस्से से घुसकर अज्ञात चोरों ने ताले और अलमारी तोड़कर नगदी, सोने-चांदी के जेवर और मोबाइल फोन चोरी कर लिए हैं। इस पर थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 307/25, धारा 331(4), 305 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

पुलिस ने कैसे पकड़ा चोर?

घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी रायपुर रेंज और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा पुराने नकबजनों पर निगरानी शुरू की।

 

जांच में सामने आया कि पूर्व में चोरी, मारपीट और आबकारी एक्ट में जेल जा चुका अशोक चंद्रवंशी उर्फ मुस्सू घटना के दिन अपने साथी कार्तिक ध्रुव के साथ क्षेत्र में देखा गया था। पुख्ता साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने अशोक को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने चोरी की वारदात में शामिल होने की बात कबूल ली।

क्या बरामद हुआ?

 

पुलिस ने अशोक चंद्रवंशी के कब्जे से ₹8,50,000 नकद बरामद किए हैं। जबकि चोरी में शामिल दूसरा आरोपी कार्तिक ध्रुव अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

 

गिरफ्तार आरोपी का प्रोफाइल

नाम: अशोक चंद्रवंशी उर्फ मुस्सू

उम्र: 26 वर्ष

पता: ग्राम कुरूद भाटापारा, थाना मंदिर हसौद, रायपुर

अपराधिक रिकॉर्ड: मंदिर हसौद थाने में चोरी, मारपीट और आबकारी एक्ट जैसे कई मामलों में पहले भी जेल जा चुका है।

टीम में शामिल रहे

इस कार्रवाई में मंदिर हसौद थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष यादव, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के निरीक्षक परेश पांडेय, प्र.आर. वीरेंद्र भार्गव, जसवंत सोनी, तुकेश निषाद, लक्ष्मीनारायण साहू, मुनीर रजा और थाना स्टाफ से प्र.आर. मोहन तिवारी, ऐश्वर्य मारकंडेय, राकेश साहू और युवराज पाल की अहम भूमिका रही।

रायपुर पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। चोरी के मामले में आगे की जांच भी तेजी से जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here