रायपुर में गांजा तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, लगभग 60 हजार रुपये का मादक पदार्थ जब्त

0
2

रायपुर रायपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना गंज क्षेत्र में एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 5 किलो 990 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 59,800 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक्सप्रेस-वे स्थित चूनाभट्ठी क्षेत्र में एक व्यक्ति बैग में गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर थाना गंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामदास (39 वर्ष) निवासी रतौली, थाना बिवांर, जिला हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) बताया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद डार्क ग्रे रंग के बैग से प्लास्टिक में पैक गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 172/2026 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रायपुर में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मुखबिर तंत्र और पेट्रोलिंग के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी गांजा ओडिशा से लाकर रायपुर में खपाने की कोशिश कर रहा था। मामले की आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here