बालोद में निकाली गई साइकिल रैली, दिया गया फिट इंडिया का संदेश

0
8

बालोद विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बालोद में ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भाग लिया।

रैली रविवार सुबह 6:30 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान से शुरू होकर घड़ी चौक, पुराना बस स्टैंड, सदर मार्केट, मधु चौक और कचहरी चौक होते हुए पुनः घड़ी चौक से कार्यक्रम स्थल पहुंचकर संपन्न हुई।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बालोद के उपाध्यक्ष कमलेश सोनी ने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पार्षद गिरिजेश गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि रैली का उद्देश्य लोगों को दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग के लिए प्रेरित करना, शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना और प्रदूषण मुक्त पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अधिकारियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का भी आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here